HIGHLIGHTS OF KR. ADITYA STATEMENT IN TSDN YOUTH CONCLAVE

जब BJP विपक्ष मे थी तब स्मृति ईरानी जी गैस पे बैठकर सांसद के बाहर प्रदर्शन कर रही थी, मोदी जी और तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह जी महंगाई का रोना रो रहे थे , संस्थानों को ना बेचने की कसमें और शायरी गा रहे थे, और आज आपके ही राज मे ऐसा हो रहा है मोदी जी।
आज जा कर उस बेचारे रिक्शा चलाने वाले से पूछिए या फिर उस इमानदार मध्यम वर्गीय परिवार से की चाहे सब्जी हो या फिर गैस हो, चाहे पेट्रोल हो या फिर गाड़ी हो, क्या वो इन सब की कीमतों से संतुष्ट है और आपको भी पता है वो क्या बोलेंगे, हां लेकिन उनके बेटे या फिर कोई वैसा व्यक्ति जो अभी कमाता नहीं है वो आपसे लड़ाई तक कर लेगा अगर आप मोदी के फैसलों खिलाफ बोल दोगे, और इसका कारण ये है की वो अभी कमा नहीं रहा है और सोशल मीडिया पे उसे बार बार ऐसा चीज दिखाया जा रहा है जिससे वो प्रेरित हो कर BJP को एकदम सही मान बैठा है। आप समझिये ना अगर कोई व्यक्ति बार बार आपको ही  बोले की तुमसे कुछ नहीं हो पायेगा तो एक समय आपको खुद ऐसा लगने लगेगा की सही मे भाई मुझसे ये नहीं हो सकता, बताइये ना दूध पे भी GST लगा दिया है इस सरकार ने। गरीब वैसे भी दूध नहीं पी पाता और GST लगाने के बाद आपको अंदाजा भी है मोदी जी क्या उन गरीब मासूमो का सही से पोषण भी हो पायेगा, वैसे भी आप तो चाय वाले थे ।
हिंदुत्व के लिए आपकी सरकार तेजी से काम कर रही है, एक हिन्दू होने के कारण मै बिलकुल BJP के सपोर्ट मे हु, लेकिन इंसान होते हुए मै आपके नीतियों से बिलकुल भी सहमत नहीं हु…….. आप सदन मे महंगाई की बहस नहीं करने देते विपक्ष को , अभी मानसून सत्र मे महंगाई पे सफाई देने से पहले आप एक अलग माहौल बना के रख दिए हो……. बहुत कुछ कहना था, समय के पाबंदी के कारण नहीं बोल पाऊंगा
कोई मुझे किसी पार्टी का ना समझें, ना मै पक्ष का हु, ना ही विपक्ष का, मै निष्पक्ष हु, मेरी बाते किसी को तकलीफ दे सकती है लेकिन क्या करू यार, सही बात करवा है होता है, और जब भी चाहे वो कोई भी हो ऐसी तानासाही दिखायेगा तो आदित्य उसे ऐसे ही रेलता रहेगा .
मोदी जी आप बोलते थे ना —- मोदी है तो मुमकिन है
          लेकिन अब ऐसा लगने लगा है की
                                     —— मोदी है तो महंगाई है
कांग्रेस ने आपात्काल लगाया, और आप बिना लगाए ही ले आओगे    ….

Leave a comment